February 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा को किया सम्मानित।

1 min read

देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड प्रवास के द्वितीय दिवस के दौरान रायवाला स्थित वुड्स रिजॉर्ट में अयोजित पूर्व सैनिक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फ़ौजी टोपी व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समय-समय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त होता रहता है और उनके उत्तराखंड प्रवास से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के साथ आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की और उनके सानिध्य में आगामी चुनाव में फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से आने वाली है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा किए गए विकास कार्य उन्हें जीत की ओर ले जाएंगे व आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed