March 2, 2026

News India Group

Daily News Of India

अमायर सैलून का हुआ उदघाटन, उच्चस्तरीय सैलून खुलने से जनता को मिलेगी अच्छी सेवा।

मसूरी। लंढौर बाजार में जैन धर्मशाला के निकट अमायर सैलून का उदघाटन आईटीएम की उप निदेशक अनीता महेंद्रू ने रीबन काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मसूरी में उच्चस्तरीय सैलून खुलने से जनता को अच्छी सेवा मिलेगी। जिसमें आधुनिक उपकरणों से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी में ऐसे सैलूनों की जरूरत महसूस की जा रही थी।
इस मौके पर मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल, मोहसिन तन्हा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, अनुज गुप्ता, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शाबिर सिददकी, शाजिद सिददकी, नागेद्र उनियाल, अमित गुप्ता, मौहम्मद जकी, जावेद मंसूरी, मौहम्मद रिजवान, आसिफ आदि मौजूद रहे।

You may have missed