July 11, 2026

News India Group

Daily News Of India

थोड़ी देर में शुरू होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

1 min read

माना जा रहा है कि इस बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार बड़े फैसले ले सकती है

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक है. कैबिनेट बैठक में जनहित, विकास और चुनावी तैयारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि इस बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार बड़े फैसले ले सकती है. प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को देखते हुए यह कैबिनेट बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है.

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद प्रदेश सरकार की कार्यशैली में तेजी देखने को मिली है. सरकार विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सक्रिय नजर आ रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट की इस बैठक में भी सरकार जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय ले सकती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है. यही वजह है कि कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ आम जनता को राहत देने वाले निर्णय भी सामने आ सकते हैं. सरकार की कोशिश होगी कि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाए तथा विभिन्न वर्गों से जुड़े लंबित मामलों का समाधान किया जाए.

सूत्रों के अनुसार बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बुनियादी ढांचा विकास, रोजगार और निवेश से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा संभव है. इसके अलावा विभिन्न विभागों में नई योजनाओं, संशोधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं. राज्य सरकार लंबे समय से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम कर रही है, जिन पर अब कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है. बीते कुछ समय से संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर गतिविधियां बढ़ी हैं. भाजपा संगठन जहां आगामी चुनावी रणनीति को लेकर सक्रिय है, वहीं सरकार भी विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार फैसले ले रही है. ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को चुनाव पूर्व सरकार के रोडमैप के रूप में भी देखा जा रहा है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के विभिन्न वर्गों को साधने और विकास कार्यों को नई गति देने के लिए कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं. हालांकि अंतिम निर्णय कैबिनेट बैठक के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन सचिवालय में होने वाली इस बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं. अब देखना होगा कि धामी सरकार इस बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है और जनता को कौन-कौन से नए फैसलों की सौगात मिलती है.

 

You may have missed